{"_id":"6acb24d495c329459106778c","slug":"video-surge-of-faith-banks-of-westward-flowing-ganga-thousands-took-holy-dip-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं का भीड़, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं का भीड़, VIDEO
शारदीय नवरात्र को लेकर जनपद के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भोर से ही मां के दर्शन पूजन के भक्त मंदिर पहुंचे और घरों में कलश की स्थापना कर दुर्गा सप्तसती का पाठ किया। नवरात्र शुरू होते ही श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन हो गए हैं।
नगर के प्रसिद्ध मंदिर दक्षिणमुखी देवी मंदिर में भोर से श्रद्धालु दर्शन पूजन को पहुंचने लगे थे। नवरात्र के पहले दिन भोर में ही मां का श्रृंगार कर भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिया गया था। मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। दर्शन पूजन के बाद लोगों ने गेट पर मौजूद भिक्षुओं में दान पुण्य कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मां के जयकारे और घंटा-घड़ियाल की आवाज से मंदिर गुंजायमान रहा। मंदिर के पुजारी शरद तिवारी ने बताया कि मां की महिमा अपरंपार है। मां भक्तों की हर मुराद पूरी करती है। इसके कारण सिर्फ नवरात्र ही नहीं प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग मां के दर्शन पूजन को पहुंचते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।