फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The number of laborers in the district rose by 22,000 in 24 hours; on paper, they are digging village access roads and ponds.

Azamgarh News: जिले में 24 घंटे में बढ़ गए 22 हजार मजदूर, कागजों में खोद रहे चकरोड और पोखरे

Sun, 11 Oct 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The number of laborers in the district rose by 22,000 in 24 hours; on paper, they are digging village access roads and ponds.
कोयलसा ब्लाक के डोमनपुर में मौके पर नहीं होता पाया गया कार्य। संवाद
जिले में एक बार फिर कागजों पर वीबीजी-रामजी के तहत काम में तेजी आई है। शुक्रवार को जिले में करीब 24 हजार मजदूरों के मस्टररोल जारी थे, जो शनिवार को बढ़कर 46 हजार से अधिक हो गए।
विज्ञापन

एक दिन में 22 हजार से अधिक मजदूरों के मस्टररोल जारी किए गए हैं। खरीफ सीजन के अंतिम चरण में कागजों पर चकरोड, चकबंध, पोखरा खोदाई व नाली-नाला खोदाई का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते सितंबर की शुरुआत में जिले में करीब 24 हजार मजदूरों को वीबीजी-रामजी के पोर्टल पर काम करते दिखाया गया था। जब टीम ने इसकी पड़ताल की तो कई गांवों में पोखरे पानी से भरे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल में मौके पर न तो चकबंध मिले और न ही कहीं पोखरे पर कोई काम ही चलता पाया गया था। इसके बाद दिन-प्रतिदिन पोर्टल पर मजदूरों की संख्या घटती गई और करीब सात हजार तक पहुंच गई थी। पोर्टल से फर्जी कामों को डिलीट कर दिया गया था।
एक बार फिर अब वीबीजी-रामजी का कारवां चल निकला है। धड़ाधड़ मस्टररोल जारी कर कागजों पर मजदूरों को काम देने की होड़ मच गई है। इसका नतीजा है कि एक-एक दिन में एकमुश्त 22 हजार तक मस्टररोल जारी कर दिए जा रहे हैं।
शनिवार को जिले की कुल 1838 ग्राम पंचायतों में से 1079 ग्राम पंचायतों में 6015 मस्टररोल के जरिए 46412 मजदूरों को काम करना दिखाया गया है।
--
फूलपुर में 5207 तो मीरजापुर में 4603 मजदूरों के भरे गए मस्टररोल
वीबीजी-रामजी के पोर्टल के अनुसार, शनिवार को जिले में कागजों पर मजदूरों को काम देने में फूलपुर ब्लॉक सबसे अव्वल रहा। यहां कुल 89 ग्राम पंचायतों में से 85 में काम शुरू कराते हुए 5207 मजदूरों को काम करना दिखाया गया है। इसी प्रकार मीरजापुर ब्लॉक में कुल 86 ग्राम पंचायतों में से 84 में 4634 मजदूर, कोयलसा में कुल 79 ग्राम पंचायतों में से 78 में 4505 मजदूर कागजी कोरमपूर्ति में काम करते हुए दिखाए गए हैं। अहरौला में 94 ग्राम पंचायतों में से 69 में 3313 और अजमतगढ़ में कुल 101 ग्राम पंचायतों में से 49 में 3229 मजदूरों को काम पर होना दिखाया गया है।
--
जिले में ब्लॉकवार कार्यरत मजदूरों की संख्या--
अहरौला 3313, अतरौलिया 1800, अजमतगढ़ 3229, बिलरियागंज 1576, हरैया 2291, जहानागंज 162, कोयलसा 4505, लालगंज 1550, महाराजगंज 2161, मार्टीनगंज 2220, मेंहनगर 1184, मीरजापुर 4634, मोहम्मदपुर 2566, पल्हना 2035, पल्हनी 1233, पवई 2082, फूलपुर 5207, रानी की सराय 290, सठियांव 1278, तहबरपुर 2075, तरवां 937, ठेकमा 84।
--
डोमनपुर और एकड़गी सरवनपुर में मस्टररोल जारी, नहीं चलता मिला कार्य
बूढ़नपुर। विकासखंड कोयलसा के डोमनपुर में दमाराम के चक से मुरली के चक तक चकबंदी के कार्य के लिए 93 मजदूरों का मस्टररोल जारी होने के बावजूद मौके पर काम शुरू नहीं हुआ। वहीं, एकड़गी सरवनपुर में भी 104 मजदूर काम करते दिखाए गए हैं, लेकिन कार्य शुरू नहीं किया गया। डोमनपुर में ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सूर्यकेश ने बताया कि धान की कटाई के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। वहीं, एकड़गी सरवनपुर के ग्राम प्रधान उदयभान ने भी स्वीकार किया कि गांव में अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। बीडीओ सागर सिंह ने बताया कि बरसात के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है। अब फसल की कटाई शुरू हो गई है। ऐसे में जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
--
फूलपुर के कनेरी में कार्य कागजों पर
मेजवां। फूलपुर विकास खंड के कनेरी ग्राम पंचायत में छजी के घर से खोजापुर सरहद तक चकबंध कार्य पर मस्टररोल तो जारी कर दिया गया है, पर काम कागजों पर ही गति पकड़ रहा है। ग्राम पंचायत में कागजों पर 156 मजदूरों को काम पर होना दिखाया गया है। शनिवार को पड़ताल में मौके पर काम होता नहीं पाया गया। संवाद
--
चार ब्लॉकों में रोजगार सृजन नहीं
उपायुक्त व डीडीओ का दावा है कि 12 अक्तूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार देने का दावा किया जा रहा है। वहीं, रानी की सराय ब्लॉक में महज 290, तरवां में 937, ठेकमा में मात्र 84 और जहानागंज में मात्र 162 मजदूरों के ही मस्टररोल जारी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चार ब्लॉकों की 326 ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजन दिवस नहीं मनाया जाएगा।

--- वर्जन
12 अक्तूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस का आयोजन किया जाना है। इसके लिए मस्टररोल जारी किए जा रहे हैं। एक-एक काम की समीक्षा कराई जाएगी। जहां भी लापरवाही मिलेगी, संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -संजय कुमार सिंह, डीडीओ।

कोयलसा ब्लाक के डोमनपुर में मौके पर नहीं होता पाया गया कार्य। संवाद

कोयलसा ब्लाक के डोमनपुर में मौके पर नहीं होता पाया गया कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed