फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tribute paid to Mulayam Singh Yadav on his death anniversary; bicycles distributed among underprivileged female students.

Azamgarh News: मुलायम सिंह यादव को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, गरीब छात्राओं में में बांटी साइकिल

Sun, 11 Oct 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Mulayam Singh Yadav on his death anniversary; bicycles distributed among underprivileged female students.
मुलायम सिंह यादव की पुण्यति​थि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते सपा नेता। स्राेत-पार्टी
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट स्थित नेहरू हॉल में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर हजारों लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कई नेताओं ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि नेताजी ने भारत के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया।
विज्ञापन

उनके विचारों और संघर्षों पर चलकर ही देश खुशहाल व समृद्ध बन सकता है। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह यादव को युग पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य शाह आलम गुड्डू जमाली ने नेताजी को धर्मनिरपेक्ष और मानवतावादी व्यक्ति बताया। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए नेताजी के कड़े फैसलों को याद किया। कार्यक्रम को विधायक डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली और जिला महासचिव हरी प्रसाद दुबे ने भी संबोधित किया।
00
छात्राओं को साइकिल वितरण
जनपद के समाजसेवी डॉ. अमित सिंह ने नेताजी की स्मृति में एक विशेष पहल की। उन्होंने पुण्यतिथि के अवसर पर 27 गरीब छात्राओं को शिक्षा के लिए 27 साइकिलें वितरित कीं। डॉ. सिंह ने अपने भाषण में कहा कि नेताजी ने अपनी सरकार के दौरान छात्राओं के लिए साइकिल वितरण की योजना शुरू की थी। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर उन्होंने भी साइकिल वितरण का संकल्प लिया। छात्राएं साइकिल लेकर प्रसन्नतापूर्वक अपने घरों को गईं।

00
नेताजी के विचार और कार्यक्रम की व्यवस्था
डॉ. अमित सिंह ने मुलायम सिंह यादव के एक महत्वपूर्ण विचार को साझा किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गरीबों के दुख-दर्द में शामिल नहीं होता, उसके अंदर संवेदना नहीं होती, वह समाजवादी नहीं हो सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की। संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed