Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Chandauli News
›
After the adornment of Goddess Siddhidatri, devotees raised chants of praise amidst the singing of devotional hymns
{"_id":"6a7dec533ce8476c1801b66d","slug":"video-after-the-adornment-of-goddess-siddhidatri-devotees-raised-chants-of-praise-amidst-the-singing-of-devotional-hymns-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां सिद्धिदात्रि के शृंगार के बाद माता के भजनों पर भक्तों ने लगाए जयकारे; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां सिद्धिदात्रि के शृंगार के बाद माता के भजनों पर भक्तों ने लगाए जयकारे; VIDEO
सावन माह की हरियाली अमावस्या पर बुधवार की रात मां सिद्धिदात्रि का भव्य शृंगार किया गया। नगर के सुभाषनगर में मां सिद्धिदात्रि के शृंगार पूजन के बाद माता की भव्य आरती उतारी गई। इसके बाद महिलाओं ने ढोल, मजीरे के साथ भजन कीर्तन किया और माता के जयकारे लगाए। मां सिद्धिदात्रि भवन में सावन माह की अमावस्या तिथि पर मां की हरियाली शृंगार किया जाता है। इसकी तैयारियां पहले से चल रही थी। बुधवार की दोपहर में लोग जुटे। माता का फूलों, वस्त्रों और गहनों से शृंगार किया गया। देवी उपासक प्रमिला मिश्र ने विधि विधान से मां की पूजा अर्चना की। इसके बाद माता की आरती उतारी गई। इसके बाद भजन कीर्तन की शुरुआत हुई। इसमें महिलाओं ने हारमोनियम, ढोल, मजीरा के साथ एक से बढ़कर भजन सुनाए। इसे सुनकर भक्तों ने खूब जयकारे लगाए। इस मौके पर पूजा सिंह, जाह्नवी राय, पूजा राय, रेखा मिश्र, प्रतिभा मिश्र, मंजीत मिश्र, प्रदीप सिंह, रिक्कू सिंह, संजय मिश्र आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।