{"_id":"6a4a2adcdab13e4ec409a653","slug":"video-newborn-body-found-buried-in-bulandshahr-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में नवजात शिशु का शव जमीन में दबा मिला, आरोपी महिला हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में नवजात शिशु का शव जमीन में दबा मिला, आरोपी महिला हिरासत में
बुलंदशहर के नरसेना थाना इलाके के गांव दौलतपुर में एक नवजात शिशु का शव जमीन में दबा मिला है। पुलिस को 112 पर इसकी सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह मामला गांव की वाल्मीकि बस्ती का है। शव सुअर बाड़े में जमीन में दबा मिला, जिसके बाद पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदनामी के डर से नवजात को दो टुकड़ों में कर घर के पीछे घास में फेंका गया था। कुत्तों के शव को खींचकर बाहर लाने पर पड़ोसियों ने उसे मिट्टी में गाड़ दिया था।
बात खुलने पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मिट्टी से बाहर निकाला। पुलिस ने गिरफ्तारी के डर से फरार हुई आरोपी महिला को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।