{"_id":"6ad9d8ec5b0d3a0ad90f9155","slug":"video-farmers-created-a-ruckus-over-dap-in-dibai-bulandshahr-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: डिबाई में डीएपी के लिए हंगामा, तीन दिन से चक्कर काट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: डिबाई में डीएपी के लिए हंगामा, तीन दिन से चक्कर काट रहे किसान
रबी सीजन में डीएपी खाद की किल्लत से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बैलोन स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर गुरुवार को किसानों का सब्र टूट गया। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने समिति परिसर में जमकर हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
किसानों का आरोप है कि वे पिछले तीन से चार दिनों से समिति के चक्कर काट रहे हैं। सुबह से कतार में खड़े होने के बाद भी समिति पर ताला लटका मिल रहा है या स्टॉक खत्म होने की बात कहकर टाल दिया जाता है। हर बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
किसानों ने बताया कि खेतों में नमी है और सरसों, चना और मटर की बुवाई का सही समय है। बुवाई के लिए डीएपी खाद बेहद जरूरी है। समय पर खाद न मिलने से जुताई-बुवाई ठप पड़ी है। अगर कुछ दिनों में खाद नहीं मिली तो बुवाई पिछड़ जाएगी और उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा।
किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मांग की है कि बैलोन समिति पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और समय पर वितरण कराया जाए, ताकि बुवाई समय पर हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।