{"_id":"69562986c181c1a1f90aeaa7","slug":"budaun-news-big-revelation-in-sonam-murder-case-father-killed-daughter-2026-01-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सोनम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पिता ने ही की बेटी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सोनम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पिता ने ही की बेटी की हत्या
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लहरा-लाडपुर में 15 वर्षीय किशोरी सोनम उर्फ सोनी की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके पिता इकरार ने ही हंसिया से गला रेतकर की थी।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी इकरार ने कबूल किया कि 19 दिसंबर की रात उसने अपनी बेटी की हत्या की और शव को सरसों के खेत में फेंक दिया। यही वजह रही कि घटना के बाद न तो परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज कराई गई और न ही पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई। 29 दिसंबर को सोनम का शव सरसों के खेत में मिला था।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला रेतकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस का शक परिवार पर गहराने लगा। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता इकरार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि बेटी के बार-बार अपने प्रेमी के साथ घर से चले जाने के कारण उसे समाज में बदनामी का डर था, इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर ली है। बुधवार को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि शव मिलने से पहले इकरार ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। उसने बताया था कि 19 दिसंबर की रात सोनम घर में सो रही थी और रात में कहीं चली गई। परिवार ने न तो आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और न ही पुलिस को सूचना दी।
जब सरसों के खेत में किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिला, तो गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद ही परिजनों पर शक जताना शुरू कर दिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का संदेह सही साबित हुआ और पूछताछ में आरोपी पिता ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।