{"_id":"6ab0397ae3917eaa1e01c7a1","slug":"lintel-of-under-construction-house-collapses-three-people-including-a-brother-in-law-and-his-wifes-brother-trapped-two-dead-badaun-news-c-123-1-ba11032-173621-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, जीजा साले सहित तीन दबे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निर्माणाधीन मकान का लिंटर भरभराकर गिरा, जीजा साले सहित तीन दबे, दो की मौत
विज्ञापन
अवनीश का फाइल फोट
म्याऊं (बदायूं)। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नसीर में रविवार शाम करीब पांच बजे निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में जीजा साले सहित तीन लोग मलबे में दब गए। पुलिस-प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम व तीन जेसीबी लगाकर मलबा हटवाया और तीनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि मकान बनवा रहे युवक की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नसीर नगर निवासी पन्नालाल पुत्र धर्मवीर मकान बनवा रहे हैं। करीब 180 वर्ग फुट एरिया में बन रहे मकान का लिंटर डाला जा रहा था। रविवार शाम तक करीब 80 प्रतिशत लिंटर पड़ चुका था। शाम पांच बजे शटरिंग की बल्लियां गड़बड़ हो गईं। इस दौरान लिंटर डालने के कार्य को रोक दिया गया।
पन्नालाल (24) अपने साले अवनीश (25) पुत्र राजपाल निवासी गांव मदनपुर थाना कलान शाहजहांपुर और चंद्रभान (35) पुत्र रतन सिंह निवासी नौगवां नसीर के साथ बिछाई शटरिंग की बल्ली को सही करने मकान के अंदर गए। बताते हैं कि बल्ली ठीक करने के दौरान भरान की मिट्टी धंस गई। इससे एक बल्ली (थोक) शटरिंग से हटते हुए गिर गई। उसके गिरते ही लिंटर भरभराकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
तीनों को भागने का मौका तक नहीं मिला और मलबे में दब गए। अन्य मजदूर बाहर थे, इसलिए वे बच गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम विनोद कुमार व सीओ अशेष नाथ सिंह मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगवाकर बचाव अभियान शुरू कराया।
एसडीआरएफ की टीम ने जेसीबी से मलबा हटाने के बाद पहले पन्नालाल, उसके बाद चंद्रभान को निकालकर सीएचसी भेजा। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। काफी देर बाद पन्नालाल के साले अवनीश को निकाला गया। सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार के कुछ देर अवनीश की मौत हो गई। यहां से चंद्रभान को मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया। तीनों को निकालने के बाद प्रशासन ने काफी देर तक मलबे को हटवाकर खोजा, लेकिन किसी और के दबे होने की बात सामने नहीं आई। इसके बाद बचाव अभियान बंद कर दिया गया।
--
निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से हादसा हुआ। एसडीआरएफ की टीम संग पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान दो की मौत हो गई। हादसा होने के कारणों की जांच कराई जा रही है। - विनोद कुमार, एसडीएम दातागंज