{"_id":"6ab037f325c9f0ad6d04a79d","slug":"a-complaint-regarding-the-lack-of-electricity-at-a-school-reached-the-ncpcr-leading-to-the-provision-of-a-connection-badaun-news-c-123-1-sbly1001-173558-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्कूल में बिजली नहीं होने की शिकायत एनसीपीसीआर पहुंची, कराया कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्कूल में बिजली नहीं होने की शिकायत एनसीपीसीआर पहुंची, कराया कनेक्शन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान ग्रामीण स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज में स्थायी विद्युत कनेक्शन न होने और मूलभूत सुविधाओं के प्रभावित होने की शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) तक पहुंची। आयोग ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम को पत्र भेजकर मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्कूल में स्थायी कनेक्शन कराया गया।
एनसीपीसीआर को यह शिकायत ई-बाल निदान पोर्टल के माध्यम से मिली थी। आयोग के 15 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार, नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत तक विद्यालय में स्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया। शिकायत में कहा गया है कि बिजली की व्यवस्था न होने से शिक्षण कार्य, पेयजल समेत कई जरूरी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। साथ ही कहा कि विद्यालय में बिजली की समस्या का असर केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है।
स्मार्ट क्लास के संचालन और सीसीटीवी के जरिये निगरानी व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात कही गई है। वहीं, आवासीय विद्यालय होने के कारण छात्राओं के लिए पेयजल, स्वच्छता और भोजन जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं भी सुचारु रहना जरूरी है। आयोग ने शिकायत में दर्ज इन बिंदुओं को डीएम के स्तर से जांच और कार्रवाई के लिए भेजा है।
विज्ञापन
--
डीएम से कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को सूचना देने को कहा
आयोग ने पत्र में कहा है कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मामले में उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी सीधे शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अब प्रशासन की जांच के बाद विद्यालय में स्थायी विद्युत कनेक्शन और अन्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। पत्र में जिला समन्वयक की कथित लापरवाही से संबंधित शिकायत का भी उल्लेख किया गया है। निर्देश मिलने के बाद में डीएम स्तर से स्कूल में कनेक्शन कराया गया।
-- -
सहसवान के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका इंटर कॉलेज में बिजली कनेक्शन न होने की जानकारी मिलने के बाद में वहां पर कनेक्शन करा दिया गया है। साथ ही शासन और शिकायतकर्ता को भी अवगत करा दिया है। -अवनीश राय, डीएम