{"_id":"6ac72d86307f356635089b36","slug":"video-weather-changes-again-in-bareilly-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में फिर बदला मौसम, रातभर रुक-रुककर हुई बारिश, ओले गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में फिर बदला मौसम, रातभर रुक-रुककर हुई बारिश, ओले गिरे
बरेली में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार शाम जिले का मौसम अचानक बदल गया। शाम ढलते ही काले बादल छा गए। तेज हवा व गरज के साथ ओलावृष्टि और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 12 घंटे में 39.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। बृहस्पतिवार के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट होने से ठंडक भी बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।