{"_id":"682c341b5fced4062c0b5be3","slug":"video-amar-ujala-bhavishya-jyoti-samman-ceremony-in-bareilly-2025-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह, प्रशस्ति पत्र और पदक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह, प्रशस्ति पत्र और पदक पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
बरेली में अमर उजाला की ओर से स्मार्ट सिटी सभागार में मंगलवार को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सीबीएसई के निजी और केंद्रीय विद्यालय के 10वीं, 12वीं के स्कूलवार शीर्ष पांच मेधावियों को सम्मानित किया गया। पहले सत्र में मुख्य अतिथि एसपी साउथ आईपीएस अंशिका वर्मा और विशिष्ट अतिथि बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार और मंडलीय क्रीड़ा प्रशिक्षक नईम अहमद ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। एसपी साउथ ने विद्यार्थियों से कहा कि बगैर लक्ष्य सफलता मुमकिन नहीं। उत्तीर्ण होना सिर्फ पड़ाव है। इसके साथ ही अगर लक्ष्य तय हो और उसे हासिल करने का जज्बा हो तो ही मुकाम मिलता है। बताया कि लक्ष्य निर्धारित करने के बाद दूसरे के सुझाव और नकारात्मक बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं। अपना फोकस साधे रहें और हासिल करने के लिए उससे संबंधित लोगों और किताबों के साथ ऑनलाइन जानकारी जुटाते रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।