{"_id":"6adca49453c38cbaf70be447","slug":"video-brabka-thava-mal-ka-sarakashha-vayavasatha-para-daema-esapa-na-parakha-tayaraya-nprta-dayavarajana-oura-parakaga-para-jara-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: देवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां, रूट डायवर्जन और पार्किंग पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: देवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां, रूट डायवर्जन और पार्किंग पर जोर
बाराबंकी: देवा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खास तौर पर दर्शनार्थियों के आवागमन, रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, वैकल्पिक मार्गों, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं और अग्निशमन इंतजामों की स्थिति देखी। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि दर्शनार्थियों के आवागमन मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहे। वाहनों के रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू की जाए, ताकि मेले में जाम की स्थिति न बने। पुलिस पिकेट और पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने को भी कहा गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी, प्रभारी निरीक्षक देवा सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।