{"_id":"6ab5f82767d74f9c17074c24","slug":"video-brabka-ma-brasha-sa-thhana-ka-fasal-ka-bhara-nakasana-kasana-catata-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान, किसान चिंतित
बाराबंकी में लगातार जारी बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार को कुछ देर के लिए धूप निकलने के बावजूद, देर शाम फिर रिमझिम बारिश शुरू हो गई और रात में जमकर पानी गिरा। इस बेमौसम बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है। जो फसल पहले से कटी पड़ी थी, वो भी पानी में डूब गई है।
दरियाबाद के राम सुमेर, रामदास, श्याम सुंदर, राजाराम आदि किसानों में उत्पादन कम होने की आशंका को लेकर गहरी चिंता जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस स्थिति से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी गहरा असर पड़ने की संभावना है। कृषि विभाग द्वारा नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।