फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Accused of demanding extortion of Rs 1 lakh from a doctor

Barabanki News: डॉक्टर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Fri, 25 Sep 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 25 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding extortion of Rs 1 lakh from a doctor
बाराबंकी। देवा के अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने यूट्यूबर अनुज धीमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि भ्रष्टाचार उजागर करने की बात कहकर डॉक्टर पर दबाव बनाया गया।
विज्ञापन

बंकी कस्बा निवासी सतीश कुमार कश्यप ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि अनुज धीमान सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सक्रिय है। आरोप है कि वह काफी समय से डॉ. संजीव कुमार को धमकाकर एक लाख रुपये मांग रहा था। भ्रष्टाचार के मामले उजागर करने की बात कहते हुए डॉक्टर पर दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, दबाव में डॉक्टर ने एक मीडिया चैनल का नाम लेते हुए उसके पत्रकारों से परिचय होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद अनुज धीमान ने संबंधित मीडिया कर्मी के खिलाफ आपत्तिजनक और गलत बयानबाजी की। इससे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रंगदारी मांगने, धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed