{"_id":"6a8ea3a813e40994f70504c3","slug":"video-video-jalsa-e-mahamamatha-ma-gaja-bhaiicara-ka-sathasha-bugdha-sakhaya-ma-akathatamatha-hae-shamal-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा भाईचारे का संदेश, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा भाईचारे का संदेश, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल
बारह रबी उल अव्वल के अवसर पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। उलेमाओं की अगुवाई में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। ईद मिलादुन्नबी को लेकर शहर की मस्जिदों, इबादतगाहों, घरों और गली-मोहल्लों को रंगीन झालरों से सजाया गया। वीर विनय चौराहे से पुरानी चौक तक आकर्षक सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
पीरजादे शकेब उर्रहमान उर्फ भय्यू मियां, सैय्यद अहमद रजा कादरी और मुफ्ती मुजम्मिल अख्तर मिस्बाही समेत उलेमाओं ने जुलूस में तेज आवाज वाले डीजे, अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन और गैर इस्लामी नारों से बचने की अपील की। उन्होंने पाक-साफ होकर इस्लामी लिबास में शामिल होने और दरूद शरीफ पढ़ते रहने का आह्वान किया।
नगर पालिका ने जुलूस मार्ग, कब्रिस्तान और इबादतगाहों के आसपास सफाई व चूने का छिड़काव कराया। वीर विनय चौराहा, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, बड़ापुल और मेजर चौराहा पर प्याऊ लगाकर अकीदतमंदों को जलपान कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।