{"_id":"6a8ea8722705d667e50b17f6","slug":"video-video-eka-thana-ma-40-hajara-pathha-vasaha-natha-kanara-gavalyara-garata-ma-tayara-haaa-harata-kashhatara-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक दिन में 40 हजार पौधे, विसुही नदी किनारे ग्वालियर ग्रंट में तैयार हुआ हरित क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक दिन में 40 हजार पौधे, विसुही नदी किनारे ग्वालियर ग्रंट में तैयार हुआ हरित क्षेत्र
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में वन विभाग ने बड़ी पहल करते हुए विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा ग्वालियर ग्रंट में विसुही नदी के किनारे करीब 100 एकड़ भूमि पर एक ही दिन में 40 हजार पौधों का रोपण कराया। केंद्रीय राज्यमंत्री वन एवं विदेश कीर्ति वर्धन सिंह की अगुवाई में आयोजित पौधरोपण अभियान में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद वन विभाग की टीम और विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने निर्धारित क्षेत्र में पौधरोपण किया। विद्यार्थियों में पौधे लगाने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
विसुही नदी के किनारे बड़े भूभाग में पौधरोपण से आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र हरित पट्टी के रूप में विकसित होने की उम्मीद है। नदी किनारे पौधरोपण से मिट्टी के कटाव को रोकने के साथ पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।