{"_id":"698744a567c05da18f0d98a7","slug":"video-two-kilometer-paved-roads-in-chakara-village-completely-dilapidated-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"चकरा गांव की दो किलोमीटर पिच सड़कें पूरी तरह जर्जर, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरा गांव की दो किलोमीटर पिच सड़कें पूरी तरह जर्जर, VIDEO
टांडा कला के चकरा गांव में सड़कें जनता की परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही हैं। गांव के अंदर मौजूद तीन पिच सड़कें, जिनकी कुल लंबाई लगभग दो किलोमीटर है, पूरी तरह से टूटी और जर्जर हो चुकी हैं। सड़क टूटने से जहां आम लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें हो रही हैं, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और बीमार मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, कई जगहों पर सड़कें इतनी गड्ढेनुमा हो चुकी हैं कि बरसात के समय इनमें पानी भर जाता है और राह चलना लगभग नामुमकिन हो जाता है। बाइक, साइकिल और ई-रिक्शा समेत छोटे वाहन आए दिन फिसलकर गिरते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इन सड़कों की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि चकरा गांव को टांडा कला, बरहनी, धानापुर और पास के अन्य क्षेत्रों से जोड़ने में इन सड़कों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में इनके जर्जर होने से न सिर्फ गांववासियों का आवागमन बाधित है, बल्कि किसानों की फसलें मंडियों तक पहुंचाने में भी दिक्कत आ रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों और बच्चों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का लाभ मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।