{"_id":"6a8ddb52a82b85e43200a6e3","slug":"roorkee-double-murder-brother-murdered-two-sisters-in-20-minutes-in-family-dispute-2026-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर: 20 मिनट में दो सगी बहनों का कत्ल, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा रुड़की; सामने आ रही ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर: 20 मिनट में दो सगी बहनों का कत्ल, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा रुड़की; सामने आ रही ये बड़ी वजह
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:00 AM IST
सार
Roorkee Crime News: रक्षाबंधन से पहले रुड़की में भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। भाई ने ही दोनों बहनों को गोलियों से भून दिया।
मंगलवार शाम रुड़की ने एक ऐसी वारदात देखी, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों को अलग-अलग स्थानों पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। करीब 20 मिनट के भीतर हुई दो हत्याओं की इस सनसनीखेज वारदात से शहर में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
बता दें कि वारदात को लेकर कई सवाल लोगों के मन में तैरते रहे। सूत्रों की माने तो भाई और बहनों के बीच लंबे समय पारिवारिक विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार एक बहन कुछ दिन पहले पारिवारिक विवाद को लेकर कोतवाली भी आई थी, हालांकि एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने किसी तरह की शिकायत मिलने से इंकार किया है। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों बहनों का मायका चुड़ियाला क्षेत्र में है। पुलिस के अनुसार अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
पहली वारदात प्रीत विहार के पास सेक्टर रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संगीता उर्फ शकुंतला ई-रिक्शा से कहीं जा रही थी। तभी आरोपी भाई वहां पहुंचा और बीच सड़क पर ई-रिक्शा रुकवाकर उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। अचानक चली गोली से राहगीरों में भगदड़ मच गई।
3 of 5
रुड़की में फायरिंग में घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वारदात की सूचना फैलते ही बीएसएम तिराहे, मालवीय चौक, गणेशपुर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। लोग एक-दूसरे से घटना की जानकारी लेने में जुट गए। इधर, पहली वारदात के बाद आरोपी सीधे सुभाषनगर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुड़की में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा घर पर मौजूद थी। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, आरोपी ने उस पर भी गोली दाग दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इसी दौरान पुष्पा का पति संदीप बाहर आया तो आरोपी ने उसे भी गोली मार दी।
विज्ञापन
5 of 5
रुड़की में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रक्षाबंधन से पहले भाई के हाथों दो बहनों की हत्या की इस घटना ने न केवल दोनों परिवारों को उजाड़ दिया बल्कि पूरे शहर को सदमे में डाल दिया। देर रात तक लोग इसी दोहरे हत्याकांड की चर्चा करते रहे, जबकि पुलिस फरार आरोपी को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।