{"_id":"6a73525de53c0f58b90a5bd1","slug":"video-saryu-fury-continues-three-more-houses-swallowed-by-river-apanic-in-riverine-belt-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरयू का कहर जारी, तीन और मकान नदी में समाए, दियारे में दहशत; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू का कहर जारी, तीन और मकान नदी में समाए, दियारे में दहशत; VIDEO
गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी का कटान बुधवार को भी जारी रहा। तेज कटान की चपेट में आकर नंदजी यादव, रामजीत यादव और लालसाहब यादव के मकान नदी में समा गए। लगातार हो रहे कटान से दियारा क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार गोपालनगर टाड़ी के अलावा वशिष्ठनगर, गोपालनगर, शिवाल मठिया, चाई छपरा, अधिसीझुवा, गुमानी का डेरा और बकुल्हा गांव के सामने भी सरयू का कटान तेजी से जारी है। इससे किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि लगातार नदी में विलीन होती जा रही है। कटान पीड़ितों ने जिला प्रशासन के साथ-साथ सांसद और विधायक पर भी समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक माह से वे कटान की त्रासदी झेल रहे हैं। सांसद सनातन पांडेय को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक उनके क्षेत्र में नहीं आने से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जिस क्षेत्र ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया, वहीं के लोग आज संकट की घड़ी में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।