Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
Honorarium for PRD personnel increased; celebrations held at Vikas Bhawan with the application of *abeer* and *gulal*
{"_id":"6a846e590076b49ae6057162","slug":"video-honorarium-for-prd-personnel-increased-celebrations-held-at-vikas-bhawan-with-the-application-of-abeer-and-gulal-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी, विकास भवन में अबीर-गुलाल लगाकर मनाई खुशी;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी, विकास भवन में अबीर-गुलाल लगाकर मनाई खुशी;VIDEO
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के सम्मेलन में उनके हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें ड्यूटी दिवस पर मानदेय में 100 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा प्रमुख रही। घोषणा की जानकारी मिलते ही बलिया के पीआरडी जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
जवानों ने विकास भवन पहुंचकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। जवानों ने कहा कि मानदेय बढ़ने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पीआरडी जवानों के हितों को लेकर गंभीर है। कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न सरकारी व्यवस्थाओं में पीआरडी जवान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके योगदान को देखते हुए सरकार लगातार उनके मानदेय और सुविधाओं में सुधार कर रही है। मानदेय में बढ़ोतरी के साथ ही मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के कल्याण और सुविधाओं को लेकर भी कई अहम कदम उठाने की बात कही। घोषणाओं के बाद विकास भवन परिसर में जवानों ने उत्साह के साथ खुशी मनाई और सरकार के प्रति आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।