फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two knives recovered at the instance of the murder accused while in police custody.

Ballia News: पुलिस रिमांड में हत्या के आरोपियों की निशानदेही पर दो चाकू बरामद

Mon, 28 Sep 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two knives recovered at the instance of the murder accused while in police custody.
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के दोथ सोनाडीह गांव में हुई मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बरामदगी के बाद मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा की बढ़ोतरी की गई है। उभांव थाना प्रभारी ने बताया कि 10 सितंबर की रात दोथ सोनाडीह गांव में अमरेश बहादुर सिंह और उनके भाई मन्जेश सिंह के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद चाकू और लाठी-डंडे से हमला किया गया। बीच-बचाव करने पहुंची अमरेश की बेटी और उसकी बहन के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। गंभीर रूप से घायल अमरेश बहादुर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मन्जेश सिंह का बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


मामले में वादिनी की तहरीर पर उभांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों खुशी, शीला सिंह, सूरज, रामकरन सिंह और गिरीश चंद्र सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। प्रभारी निरीक्षक उभांव दिनेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 सितंबर को न्यायालय से मिली पुलिस कस्टडी रिमांड के तहत रामकरन सिंह और गिरीश चंद्र सिंह को जिला कारागार मऊ से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर दोथ गांव के पास विद्युत पोल के समीप कुश की झाड़ियों से दो चाकू बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें दोबारा जिला कारागार मऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed