फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Inclusive progress across all sectors is essential for a developed India.

Ballia News: विकसित भारत के लिए सभी क्षेत्र में समावेशी प्रगति की जरूरत

Mon, 28 Sep 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Inclusive progress across all sectors is essential for a developed India.
जेएनसीयू में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित छात्र-छात्राएं। विवि - फोटो : Archive
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत शनिवार को ‘विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग एवं व्यापार, सेवा क्षेत्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, संचार और स्वच्छ पर्यावरण के क्षेत्र में समावेशी प्रगति की जरूरत बताई। विद्यार्थियों ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश की संस्कृति और मूल्यों से जुड़े रहते हुए शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना जरूरी है। प्रतिभागियों ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचने पर भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण और कुलसचिव एसएल पाल के निर्देशन में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया। निर्णायक मंडल में गृह विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. संध्या नारायण, बीसीए-एआई के सहायक आचार्य कन्हैया पांडेय और पुष्पेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। प्राचीन इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विनीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता की संयोजक गृह विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. तृप्ति तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता निर्धारित तिथि पर अगले चरण की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में विवेक, आदित्य, आशुतोष, कली, कृष्णा, साक्षी, सांभवी, नैना समेत कई विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed