{"_id":"6ab9827614c50b8b670f3c27","slug":"instructions-issued-to-accelerate-erosion-control-work-by-increasing-the-number-of-laborers-ballia-news-c-190-1-bal1001-173855-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मजदूर बढ़ाकर कटान रोकने के काम में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मजदूर बढ़ाकर कटान रोकने के काम में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन
बांसडीह। विकास खंड मनियर के बाढ़ प्रभावित गांव सुल्तानपुर में रविवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पहुंचकर कटान की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने कटान रोकने के लिए कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सुल्तानपुर स्थित पोखरे में ठोकर निर्माण कराने की मांग रखी। डीएम ने कहा कि गांव की प्राथमिकताओं के आधार पर जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित इंजीनियर को मैनपावर बढ़ाकर कटानरोधी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति की समस्या भी बताई। इस पर डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान कर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कटान में जिन किसानों की जमीन नदी में समा गई है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। जिन लोगों के मकान गिर गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। फसल क्षति का सर्वे कराकर पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की कार्रवाई भी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बाढ़ और कटान की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को हर साल इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बांसडीह, तहसीलदार बांसडीह, विधायक केतकी सिंह, एडीएम अनिल कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।