फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Auction of 87 vehicles across three police stations; process to begin on September 29.

Ballia News: तीन थानों में 87 वाहनों की नीलामी, 29 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

Mon, 28 Sep 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Auction of 87 vehicles across three police stations; process to begin on September 29.
बलिया। जिले के तीन थानों में लंबे समय से खड़े लावारिस और सीज वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उभांव, नरही और सुखपुरा थाना परिसर में कुल 87 वाहनों की नीलामी कराई जाएगी। इनमें दोपहिया, चारपहिया और ई-रिक्शा शामिल हैं।
विज्ञापन

उभांव थाना परिसर में 29 सितंबर को 63 वाहनों की नीलामी कराई जाएगी। इसमें दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल हैं। थाना परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों के निस्तारण के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि को थाना परिसर पहुंचकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर नरही थाना परिसर में 29 सितंबर को एक दोपहिया वाहन और एक ई-रिक्शा की नीलामी होगी। थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि सीज वाहनों के निस्तारण के लिए नीलामी कराई जा रही है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखपुरा थाना परिसर में लंबे समय से खड़े 22 लावारिस वाहनों की नीलामी एक अक्तूबर को कराई जाएगी। नीलामी की प्रक्रिया पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में नियमानुसार संपन्न होगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रक्रिया के तहत बोली लगाकर वाहनों को खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed