{"_id":"6ae390d88d856a17c9080c14","slug":"42-dilapidated-buildings-in-shivpur-will-be-demolished-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-159416-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शिवपुर में 42 जर्जर भवन होंगे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शिवपुर में 42 जर्जर भवन होंगे ध्वस्त
Fri, 30 Oct 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर। ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के 42 अति-जर्जर भवनों व अतिरिक्त कक्षा कक्षों को ध्वस्त किया जाएगा। मलबे के निस्तारण में पारदर्शिता के लिए विभाग ने सरकारी ई मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल के माध्यम से नीलामी कराने की तैयारी पूरी कर ली है।
विभाग के अनुसार, इन भवनों को पहले ही अनुपयोगी और जर्जर घोषित किया जा चुका है। बरसात और मौसम के प्रभाव से इनके गिरने का खतरा बना हुआ था। इससे विद्यालय आने वाले बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता थी। विभाग ने मलबे का मूल्यांकन भी पूरा करा लिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी राम तिलक ने बताया कि 14 नवंबर को जेम पोर्टल के माध्यम से जर्जर भवनों के मलबे की नीलामी कराई जाएगी। इसके तुरंत बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू होगी। मलबा हटने के बाद खाली भूमि का उपयोग नए भवनों के निर्माण, खेल मैदान या अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन
नए भवन बनने तक वैकल्पिक स्थानों पर कक्षाओं का संचालन होगा। इससे बच्चों को सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।