{"_id":"6b016f474fa23552d00d855c","slug":"video-two-smugglers-arrested-at-indo-nepal-border-in-bahraich-smack-worth-25-lakh-and-apache-bike-recovered-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख की स्मैक और अपाचे बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख की स्मैक और अपाचे बाइक बरामद
बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने एजीसी कॉलेज के पीछे से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 66 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम तस्करी पर नजर रख रही थी।
इसी दौरान रुपईडीहा में एजीसी कॉलेज के पीछे पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 66 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की।
बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।