{"_id":"68fddb25564735dcaf085b46","slug":"video-bharaica-ka-hanamana-saravara-ghata-para-ha-raha-151-bthaya-ka-naramanae-napalgaja-ka-mahale-bha-karaga-paja-2025-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के हनुमान सरोवर घाट पर हो रहा 151 बेदियों का निर्माण, नेपालगंज की महिलाएं भी करेंगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के हनुमान सरोवर घाट पर हो रहा 151 बेदियों का निर्माण, नेपालगंज की महिलाएं भी करेंगी पूजा
यूपी के बहराइच में हनुमान सरोवर तट पर 27 एवं 28 अक्तूबर को होने वाले छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 151 बेदियों का निर्माण किया जा रहा है।
छठ पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मद्धेशिया ने बताया कि नगर पंचायत रूपईडीहा की टीम सफाई एवं सजावट का कार्य निरंतर कर रही है। घाट की साफ-सफाई, लाइटिंग, प्रसाद, फूल, दूध और सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान सरोवर घाट पर भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपालगंज (नेपाल) से आने वाली महिला श्रद्धालु भी छठ माता की पूजा-अर्चना करेंगी। आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य, कोषाध्यक्ष रिंकू अवस्थी, महामंत्री शनि सिंह, अरविंद मद्धेशिया सहित स्थानीय नागरिकों का पूरा सहयोग मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।