{"_id":"6aba67ebe243a30cd9085240","slug":"video-baghpat-bank-employees-protest-in-black-attire-on-sunday-over-demands-including-a-five-day-work-week-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत: रविवार को काले कपड़ों में बैंक कर्मचारी, पांच दिन काम समेत मांगों को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: रविवार को काले कपड़ों में बैंक कर्मचारी, पांच दिन काम समेत मांगों को लेकर प्रदर्शन
रविवार को बैंक खुले रहने के दौरान जिलेभर के बैंक कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर काम करते हुए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, टीएलआई (ट्रांसफर/इंसेंटिव संबंधी स्कीम) से जुड़ी मांगों का समाधान करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मेरठ रोड स्थित केनरा बैंक में विरोध जताया। कर्मचारियों ने लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण, कामकाज और सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान तथा अतिरिक्त कार्यभार कम करने की मांग उठाई।
केनरा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक मोहम्मद शावेज ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। रविवार को जिले के सभी बैंकों में कर्मचारी काले कपड़े पहनकर काम करते नजर आए। इस मौके पर अरुण कुमार, मोहित तोमर, मंजीत शहरावत, मेनपाल, जानवी ठाकुर, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।