फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   court news

Baghpat News: मजदूर की आत्महत्या में पत्नी के प्रेमी की जमानत याचिका खारिज

Mon, 28 Sep 2026 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
court news
बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने निवाड़ा गांव की इंद्रा कॉलोनी के मजदूर साकिर की आत्महत्या के मामले में उसकी पत्नी हसीना के प्रेमी विनीत पाल निवासी नंगलाताशी जिला मेरठ की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी विनीत पाल नौ सितंबर से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

निवाड़ा की इंद्रा कॉलोनी निवासी हासिम ने जून माह में न्यायालय के आदेश पर बागपत कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसके बेटे साकिर का अपनी पत्नी हसीना के साथ फोन पर किसी अन्य युवक से बात करने पर विवाद होता रहता था। हसीना ने साकिर को अपने प्रेमी विनीत पाल निवासी नंगलाताशी जिला मेरठ के बारे में बता दिया था। इस दौरान साकिर ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को घर में पकड़ लिया, जिसका विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद साकिर ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में जेल में बंद आरोपी विनीत पाल ने न्यायालय में जमानत याचिका दायर कराई, जिसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed