{"_id":"6ab97d840a8ed51738016482","slug":"bank-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-159531-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हड़ताल टली, आज खुलेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हड़ताल टली, आज खुलेंगे बैंक
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल के कारण सोमवार से तीन दिन तक बैंकों में कामकाज बंद रहेगा, इसलिए रविवार को जिलेभर की बैंक शाखाएं खोली गईं, जहां कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर कार्य किया। वहीं ग्राहक बड़ी संख्या में बैंकों में पहुंचे और हड़ताल से पहले अपने जरूरी कार्य कराए। रविवार को करीब 60 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।
बैंक शाखाओं में कर्मचारी काले कपड़े पहनकर काम करते नजर आए। बागपत में मेरठ रोड स्थित केनरा बैंक में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पीएलआई और टीएलआई से जुड़ी मांगों का समाधान करने, लंबित मामलों के निस्तारण और अतिरिक्त कार्यभार कम करने की मांग उठाई। इस बार माह के चौथे शनिवार और रविवार को सामान्य अवकाश के कारण छुट्टी थी, लेकिन 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल की घोषणा के कारण रविवार को जिले की 90 से अधिक शाखाओं में बैंकिंग कार्य किया गया।
बड़ौत के बिनौली रोड, बावली रोड और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे सहित विभिन्न शाखाओं में ग्राहक पहुंचे तो बागपत में मेरठ रोड, बड़ौत रोड और दिल्ली रोड पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने आगामी तीन दिन की हड़ताल को देखते हुए पहले ही जरूरी नकदी की व्यवस्था कर ली। एलडीएम संतोष राठी ने बताया कि हड़ताल के दौरान नकदी की जरूरत पूरी करने के लिए सभी एटीएम में नकदी की व्यवस्था की गई है। ग्राहक एटीएम के साथ इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई से भी लेनदेन कर सकते हैं।
विज्ञापन
मांगों को पूरा किया जाए : विक्रम सिंह
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक विक्रम सिंह आर्य ने कहा कि संगठन के आह्वान पर कर्मचारी तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे। फाइव डे वर्किंग, पीएलआई समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। इन सभी मांगों को पूरा किया जाए। मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
ग्राहक बोले, पहले ही निकाल रहे रुपये
बागपत के मनीष ने बताया कि बैंकों की तीन दिन तक होने वाली हड़ताल को देखते हुए रविवार को बैंक में पहुंचकर 20 हजार रुपये खाते से निकाले हैं ताकि जरूरत पड़ने पर परेशानी न उठानी न पड़े। काठा निवासी अंचल ने बताया कि बैंक से घरेलू कार्य के लिए 15 हजार रुपये निकाले हैं ताकि तीन दिन तक परेशानी न हो। इनके अलावा भी काफी लोगों ने जरूरी कार्य के लिए बैंकों से नकदी निकाली है। वहीं व्यापारियों ने भी बैंक में पहुंचकर खाते में रुपये जमा किए हैं। व्यापारी राजीव व विनोद का कहना है कि दो दिन की बिक्री के रुपये खाते में जमा किए हैं, क्योंकि तीन दिन तक बैंक बंद होने से रुपये जमा नहीं हो सकेंगे।