{"_id":"6aaffc324d2b8d2c6a033ac4","slug":"video-video-sapa-ma-sabka-savagata-ha-eka-pal-matara-ka-etara-naha-vaha-tharaghatana-ka-pathaisha-ha-sama-rajabhara-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा में सबका स्वागत है एक पीले मंत्री’ की एंट्री नहीं, वह दुर्घटना की पैदाइश हैं : सीमा राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा में सबका स्वागत है एक पीले मंत्री’ की एंट्री नहीं, वह दुर्घटना की पैदाइश हैं : सीमा राजभर
बहराइच। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने रविवार को बहराइच में आयोजित महिला जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर बिना नाम लिए तीखा जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा, “सपा में सभी का स्वागत है, बस एक पीला मंत्री की एंट्री नहीं है, क्योंकि वो दुर्घटना की पैदाइश हैं।” सीमा राजभर का यह बयान कार्यक्रम में चर्चा का केंद्र रहा।
गोंडा रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित महिला जनसंवाद कार्यक्रम में सीमा राजभर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महिलाएं बहराइच से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का शंखनाद कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा 300 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। साथ ही बहराइच की सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का दावा किया।
कार्यक्रम में महिला सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के सामाजिक न्याय का मुद्दा भी उठाया। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महिला सुरक्षा, महंगाई, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को लेकर भी वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।