{"_id":"6aed42fb7d188b37890347a2","slug":"video-video-inayatanagara-thana-kashhatara-ma-aatha-thana-sa-lpata-masama-ka-kashhata-vakashhata-shava-bga-ma-mal-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इनायतनगर थाना क्षेत्र में आठ दिन से लापता मासूम का क्षत-विक्षत शव बाग में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इनायतनगर थाना क्षेत्र में आठ दिन से लापता मासूम का क्षत-विक्षत शव बाग में मिला
अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में आठ दिन से लापता तीन वर्षीय मासूम का क्षत-विक्षत शव बृहस्पतिवार को घर के समीप बाग की झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई टुकड़ों में था। सिर और धड़ अलग-अलग पड़े मिले, जबकि हाथ-पैर गायब थे।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के सहुलारा गांव निवासी शोभनाथ उर्फ रोहित का पुत्र सुधांशु उर्फ कल्लू 29 अक्तूबर को घर के सामने खेलते समय लापता हो गया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की थी। बृहस्पतिवार को एक पेड़ से बंधे गोवंश के रस्सी तोड़कर भागने पर उसके पीछे गए पशुपालक ने झाड़ियों में शव देखा। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव के अवशेष एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
परिजनों ने गांव की ही एक लड़की पर बच्चे को साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि घटना के दिन ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
सूचना पर सांसद अवधेश प्रसाद थाने पहुंचे। उन्होंने मृतक मासूम की मां को ढांढ़स बंधाया और प्रभारी निरीक्षक से घटना की जानकारी लेकर जल्द खुलासा करने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।