{"_id":"6ab79370d3c173c7a50f9289","slug":"video-video-gamata-natha-ma-dab-40-varashhaya-shava-kalsha-nashhatha-talsha-ma-jata-tama-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोमती नदी में डूबे 40 वर्षीय शिव कैलाश निषाद, तलाश में जुटी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोमती नदी में डूबे 40 वर्षीय शिव कैलाश निषाद, तलाश में जुटी टीमें
अयोध्या जिले की रुदौली तहसील क्षेत्र में गोमती नदी में मछली पकड़ने के लिए नाव पर जाते समय अचानक चक्कर आने से 40 वर्षीय शिव कैलाश निषाद नदी में गिरकर डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण वह पानी में बह गए। सूचना मिलने पर विधायक रामचंद्र यादव, एसडीएम विनोद गुप्ता और सीओ अरविंद सोनकर मौके पर पहुंचे।
घटना तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमापुर के मीरमऊ घाट की है। मीरमऊ घाट निवासी शिव कैलाश निषाद (40) नाव से नदी में मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आने से वह नदी में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तलाश अभियान शुरू कराया। गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण पानी में उतरने में परेशानी हुई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और लेखपाल मौजूद हैं। एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है।
एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि नदी के किनारे ही शिव कैलाश निषाद का घर है। वह नाव पर दातून कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दौरा पड़ा और वह नदी में गिर गए। परिजनों ने बताया कि उन्हें पहले भी दौरे आते थे। एसडीएम ने बताया कि शिव कैलाश को तैरना भी अच्छी तरह आता था, लेकिन अचानक दौरा पड़ने के कारण वह नदी में गिर गए और डूब गए।
घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रामचंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्य तेज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एनडीआरएफ टीम को बुलाकर नदी में तलाश अभियान चलाने को कहा।
मौके पर एसडीएम विनोद गुप्ता, सीओ अरविंद सोनकर, बाबा बाजार थाना प्रभारी शैलेंद्र आजाद, फायर ब्रिगेड की टीम और लेखपाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद हैं। नदी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से सावधानी के साथ तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।