{"_id":"6ab778fec8bda5b5a40719aa","slug":"video-video-ramanagara-pahaca-enaesaja-ka-tama-rama-mathara-ma-sarakashha-vayavasatha-ka-lya-jayaja-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामनगरी पहुंची एनएसजी की टीम, राम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामनगरी पहुंची एनएसजी की टीम, राम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के बीच नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम अयोध्या पहुंची है। टीम ने रामजन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार टीम की ओर से राम मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के समक्ष प्रेजेंटेशन भी दिया गया।
अयोध्या में एनएसजी का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने की तैयारी पहले से चल रही है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने मिल्कीपुर तहसील में करीब 26 हेक्टेयर यानी 65 एकड़ भूमि केंद्रीय गृह मंत्रालय को एनएसजी क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना के लिए निशुल्क हस्तांतरित करने को मंजूरी दी है। सरकार के मुताबिक इसका उद्देश्य अयोध्या धाम और राम मंदिर की सुरक्षा को मजबूत करने के साथ किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाना है।
इसी क्रम में एनएसजी टीम के अयोध्या पहुंचने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टीम ने राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, संभावित सुरक्षा चुनौतियों और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया से जुड़े पहलुओं को समझने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।