{"_id":"690efdba6ad22622990f0e8f","slug":"video-video-ayathhaya-ma-sanayara-parashha-bkasaga-capayanashapa-ka-aagaja13-rajaya-ka-120-makakabja-raga-ma-utara-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : अयोध्या में सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज,13 राज्यों के 120 मुक्केबाज रिंग में उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : अयोध्या में सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज,13 राज्यों के 120 मुक्केबाज रिंग में उतरे
सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप के आगाज के साथ बॉक्सिंग के पंच से रामनगरी अयोध्या गूंज उठी। इसमें 13 राज्यों के 120 मुक्केबाज रिंग में मुकाबला कर रहे हैं। जयपुरिया स्कूल के प्रांगण में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित केएसई कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2025 का रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को दिगंबर जैन मंदिर के आवासीय परिसर में हुआ था। इस दौरान देश के 13 राज्यों से आए 120 मुक्केबाजों ने पंजीकरण कराया था।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार, लक्षद्वीप, असम, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद सभी मुक्केबाजों का वजन भी कराया गया था। इसके बाद लीग मैचों के लिए कम्प्यूटरीकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से ड्रा निकाला गया, जिसमें विभिन्न भार वर्गों के मुकाबलों की सूची तय की गई। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और बॉक्सिंग संघ के राष्ट्रीय और प्रदेशीय पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।