Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर मां कामाख्या मंदिर में तैयारियां तेज, दस दिनों तक उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
{"_id":"6ac5e269d0c57a3abe0132b7","slug":"video-video-11-akatabra-sa-shanpr-ha-raha-navaratara-ka-lkara-ma-kamakhaya-mathara-ma-tayaraya-taja-thasa-thana-taka-umaugdhaga-sharathathhalo-ka-salb-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर मां कामाख्या मंदिर में तैयारियां तेज, दस दिनों तक उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर मां कामाख्या मंदिर में तैयारियां तेज, दस दिनों तक उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर रुदौली तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। नवरात्र के दस दिनों तक मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं का मेला लगेगा। मां कामाख्या के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या के अलावा बाराबंकी, लखनऊ, गोंडा, अमेठी, सुल्तानपुर समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नगर पंचायत और मंदिर से जुड़े लोगों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
कामाख्या नगर पंचायत के चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ला ने अमर उजाला को बताया कि नवरात्र पर्व को लेकर मंदिर के आसपास विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मंदिर के पुजारी नरागर प्रसाद ने बताया कि मां कामाख्या क्षेत्र का धार्मिक और पौराणिक महत्व भी काफी पुराना है। यहां स्थित मेधा मुनि आश्रम को दुर्गा सप्तशती की कथा से जोड़ा जाता है। दुर्गा सप्तशती में राजा सुरथ और समाधि वैश्य के मेधा ऋषि के आश्रम पहुंचने तथा उनसे देवी की महिमा जानने का प्रसंग मिलता है। इसी धार्मिक परंपरा के कारण नवरात्र में मंदिर के साथ मेधा मुनि आश्रम के प्रति भी श्रद्धालुओं में विशेष आस्था रहती है।
उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसे देखते हुए साफ-सफाई, प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराया जा रहा है। पुजारी नरागर प्रसाद की अपील है कि जो अयोध्या जी रामलला के दर्शन को आये वह रूदौली के माँ कामाख्या मंदिर का दर्शन जरूर करें जो एक बार माँ का दर्शन कर लेगा तो माता रानी उसे बार बार बुलाया करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।