{"_id":"6af59ca6ea4b30e5500e80be","slug":"video-seven-day-long-shrimad-bhagwat-katha-began-in-ayodhya-with-kalash-yatra-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा
अयोध्या में रुदौली नगर के पूरे काजी मोहल्ले में बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
लक्ष्मी मिश्र एवं श्रीमती सावित्री मिश्र के संयोजन में आयोजित कलश यात्रा काजीपुरा मोहल्ले से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीत गाते और जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे पूरा नगर भक्तिमय हो गया।
आयोजक लक्ष्मी प्रसाद मिश्र ने बताया कि सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 12 नवंबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेगी। कथा व्यास मनोज पांडेय जी महाराज अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन को लेकर मोहल्ले में उत्साह का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।