{"_id":"6b016b0f59ea6ad28807ef89","slug":"video-new-vande-bharat-express-to-run-between-ayodhya-and-janakpur-preparations-underway-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या से जनकपुर के बीच चलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, कार्यक्रम की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या से जनकपुर के बीच चलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस, कार्यक्रम की तैयारियां तेज
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से जनकपुर (नेपाल) के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में तैयारियां तेज हो गई हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कमिश्नर राजेश कुमार, डीएम शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ अयोध्या धाम स्टेशन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो और श्रद्धालुओं व यात्रियों को कोई असुविधा न होने पाए।
डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि स्टेशन और आसपास के इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी और चेकिंग व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
अयोध्या से जनकपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से भारत-नेपाल के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे। रामनगरी से माता सीता की नगरी जनकपुर तक की यात्रा अब और आसान और तेज हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।