Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
अयोध्या में पांच शिक्षकों को मिलेगा ‘मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान’, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
{"_id":"6a93ea034214d4ae940f2c0f","slug":"video-ayathhaya-ma-paca-shakashhaka-ka-malga-malyama-saha-yathava-shakashhaka-samamana-shakashhaka-sabha-ka-jalthhayakashha-na-tha-janakara-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पांच शिक्षकों को मिलेगा ‘मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान’, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पांच शिक्षकों को मिलेगा ‘मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान’, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी
अयोध्या में समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से तीन सितंबर को लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में ‘मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान 2025-26’ समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करेंगे।
शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कारण इस बार समारोह एक दिन पहले आयोजित किया जा रहा है। सम्मान समारोह के बाद शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी होगी। इसमें शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल, प्रमुख महासचिव डॉ. कमलेश यादव और मंडल प्रभारी डॉ. जितेंद्र मिश्र समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
सम्मान पाने वालों में डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो, राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार और डॉ. जन्मेजय तिवारी शामिल हैं। शिक्षक सभा की ओर से यह सम्मान वर्ष 2012 से लगातार दिया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। इस दौरान विमल यादव, प्रदीप कु तिवारी, रणधीर सिंह, तहसीलदार सिंह, डॉ धनश्याम यादव, अमर नाथ सिंह, राकेश यादव और अवनीश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।