{"_id":"6a92d2515f700ffc9103349f","slug":"video-ayathhaya-ma-nanasa-bjara-ma-mathara-ka-pasa-jalbharava-sa-aavagamana-ma-sharathathhalo-ka-parashana-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में नन्सा बाजार में मंदिर के पास जलभराव से आवागमन में श्रद्धालुओं को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में नन्सा बाजार में मंदिर के पास जलभराव से आवागमन में श्रद्धालुओं को परेशानी
अयोध्या में शनिवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद नन्सा बाजार स्थित काली माता मंदिर के सामने जलभराव हो गया। बारिश का पानी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया, जबकि सामने की सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 1:30 बजे तेज बारिश शुरू हुई। बारिश तेज होते ही मंदिर के सामने तेजी से पानी भर गया और देखते ही देखते मंदिर की सीढ़ियां भी पानी में डूब गईं।स्थानीय निवासी ओमप्रकाश मोदनवाल ने बताया की हर बारिश में यहां जलभराव की समस्या सामने आती है। लंबे समय से यहां जलनिकासी की समुचित की मांग की है ।नाली निर्माण कराया जाए और बारिश के पानी की निकासी के लिए स्थायी समाधान किया जाए, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी न उठानी पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।