{"_id":"6766b4f305b1e7b8e7033be3","slug":"video-ayathhaya-ma-gahamatara-amata-shaha-ka-khalfa-sapa-karayakaratao-na-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या में गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अयोध्या में संसद में गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर कथित टिप्पणी को लेकर अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री पवन पांडेय, आनंदसेन यादव और जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने प्रदर्शन किया।
सपाइयों ने कचहरी गेट पर धक्का-मुक्की भी की। संसद में बाबा साहेब अंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप पर गृहमंत्री से माफी मांगने की मांग की गई। सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि संसद में गृहमंत्री ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर गलत टिप्पणी की है।
इस मामले पर गृहमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के नारे सबका साथ सबका विकास पर कहा कि भाजपा केवल अपना विकास कर रही है, बाकी सभी का सर्वनाश कर रही है। बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन में सपा महिला विंग की कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।