{"_id":"6aa7ac7a98f9ac482a00d2de","slug":"video-ayathhaya-ma-asathaya-mathara-tayara-napathara-mashara-na-lya-karaya-ka-jayaja-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अस्थायी मंदिर तैयार, नृपेंद्र मिश्र ने लिया कार्यों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अस्थायी मंदिर तैयार, नृपेंद्र मिश्र ने लिया कार्यों का जायजा
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ अब रामजन्मभूमि - परिसर में अतीत की स्मृतियों को स्थायी धरोहर के रूप में सहेजने का काम भी अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंदिर परिसर में रामलला के पुराने अस्थायी मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। अब केवल फिनिशिंग का काम शेष है। इस स्थान पर वर्षों तक टाट के मंदिर में विराजमान रहे रामलला की गाथा को प्रदर्शित किया जाएगा। इसे धरोहर के रूप में संरक्षित किया जाएगा।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने परिसर में निर्माणाधीन 11 मीटर ऊंचे स्मारक स्तंभ का भी निरीक्षण किया। हुतात्मा कारसेवकों की स्मृति में बनाए जा रहे इस स्तंभ का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मिश्र ने स्तंभ के निर्माण - की गुणवत्ता और अंतिम चरण के कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रामलला के पुराने अस्थायी मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का गहन निरीक्षण किया।
मंदिर के स्वरूप, फिनिशिंग और यहां संरक्षित की जाने वाली ऐतिहासिक स्मृतियों को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। निरीक्षण के बाद नृपेंद्र मिश्र ने श्रद्धालु सुविधा केंद्र (पीएफसी) के सभागार में निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों के साथ बैठक की। दो दिनों के अयोध्या प्रवास के दौरान 14 और 15 सितंबर को निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठकें होंगी। 15 सितंबर की बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र भी शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।