{"_id":"6ab37b9c8c18049e6005bcd9","slug":"video-ayathhaya-ma-50-thana-btha-kashara-sa-thashhakarama-ka-aarapa-ma-raparata-tharaja-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 50 दिन बाद किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 50 दिन बाद किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
अयोध्या के पूराबाजार में दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई के लिए एक पीड़ित परिवार को करीब 50 दिन तक इंतजार करना पड़ा। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में 15 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ घटना के आरोप में परिजनों ने दो अगस्त को पुलिस से शिकायत की थी। परिवार का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद रिपोर्ट दर्ज करने में देरी हुई। मामला सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया।
पीड़िता की मां भाना पत्नी गंगाराम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि एक अगस्त की शाम तिहुरा माझा निवासी प्रेमदास यादव उर्फ जालू उनकी किशोरी बेटी को बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था। परिजनों के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मां मौके पर पहुंची और विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जातिसूचक अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी गई थी।
पीड़िता के परिवार का कहना है कि घटना के अगले दिन दो अगस्त को कोतवाली अयोध्या में लिखित शिकायत दी गई थी। परिवार के अनुसार गंभीर आरोपों के बावजूद तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया। परिजनों ने मामले को लेकर अधिकारियों से भी शिकायत की। उनका आरोप है कि लगातार प्रयास के बाद घटना के करीब 50 दिन बाद दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज किया गया।
परिवार ने पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। पीड़िता की मां ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही शिकायत के बाद कार्रवाई में देरी के कारणों की जांच की मांग की है। यदि किसी पुलिसकर्मी की ओर से लापरवाही बरती गई है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।
मामला सामने आने के बाद सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, गन्ना समिति अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, हरिभजन गौड़, दिव्य प्रकाश तिवारी समेत कई भाजपा नेता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। नेताओं ने परिवार से घटना की जानकारी ली और न्याय का भरोसा दिया।
सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मामले में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस कप्तान के साथ बैठक करेंगे। जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।
परिवार ने किशोरी की सुरक्षा, मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर अब सबकी नजर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।