{"_id":"693d681d2e2e37ab5607516d","slug":"video-ayathhaya-ma-31-thasabra-ka-rakashhamatara-rajanatha-saha-karaga-paratashhatha-thavathasha-samaraha-ka-uthaghatana-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 31 दिसंबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 31 दिसंबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का उद्घाटन
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया। 31 दिसंबर को समारोह का उद्घाटन गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। मणिराम दास की छावनी में शनिवार को हुई बैठक में राम मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के साथ ध्वजारोहण समारोह में हुए खर्च का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समारोह के उद्घाटन के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रण भेजा गया था। उन्होंने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
27 दिसंबर से एक जनवरी तक राम जन्मभूमि परिसर की यज्ञशाला में ट्रस्ट के सदस्य जगदगुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ के संयोजन में पांच दिवसीय अनुष्ठान होगा। 29 दिसंबर से दो जनवरी तक प्रख्यात कथा प्रवाचक जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य अंगद टीला के परिसर में श्रीरामकथा की सुधावृष्टि करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।