{"_id":"6a97fa144b6887bad00a3d8d","slug":"video-ayathhaya-brasha-ka-btha-cal-hava-sa-ganana-ka-fasal-thharashaya-thhana-ka-bha-nakasana-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: बारिश के बाद चली हवा से गन्ने की फसल धराशायी, धान को भी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: बारिश के बाद चली हवा से गन्ने की फसल धराशायी, धान को भी नुकसान
अयोध्या: क्षेत्र में एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के बाद मंगलवार रात तेज हवा चलने से किसानों की नगदी फसल कही जाने वाली गन्ने की फसल धराशायी हो गई। वहीं जिन धानों में फूल आने वाले हैं, उनके लिए भी यह मौसम नुकसानदेह साबित हो रहा है।
लगातार बारिश से खेत हरे-भरे हो गए थे। गन्ने की फसल भी अच्छी खड़ी थी और धान भी बारिश के पानी से लहलहा उठा था, लेकिन मंगलवार रात तेज बारिश के बाद चली हवा से गन्ने की फसल गिरकर लोटपोट हो गई।
किसानों का कहना है कि गन्ना गिर जाने से उसका विकास रुक जाता है, वजन कम होv जाता है जिससे बिक्री में भारी नुकसान होता है। इसी तरह जिन किसानों ने अगैती धान बोई थी, उसमें फूल निकलने को है। तेज हवा और यह मौसम उनके लिए भी घातक साबित हो रहा है। किसानों को भारी नुकसान की आशंका सता रही है।
इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीपी शाही ने बताया कि गन्ना अगर काफी बढ़ गया है तो उसकी बंधाई करा दें, जिससे वह गिरेगा नहीं। प्रजाति 13235 लंबी होती है। गिरने से थोड़ा वजन कम हो जाएगा, लेकिन अगर किसान सतर्क रहकर अभी भी बंधाई करा देंगे तो गन्ना गिरेगा नहीं और नुकसान नहीं होगा।
जहां तक धान की फसल का सवाल है, जहां धान की फसल में गांभ में बाली आ गई है, वहां एनपीके 00:50 का एक हेक्टेयर में 150 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर दें। जहां फसल 50 से 55 दिन की हो गई है, वहां एनपीके 05:23:34 का प्रति एकड़ 150 लीटर पानी में छिड़काव कर दें तो अच्छी उपज मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।