{"_id":"68e4d9a5fc890042e1061705","slug":"video-aatha-akatabra-ka-ayathhaya-ma-bhasapata-kada-oura-nashhatharaja-caraha-ka-haga-lkarapanae-2025-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"आठ अक्तूबर को अयोध्या में बृहस्पति कुंड और निषादराज चौराहे का होगा लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ अक्तूबर को अयोध्या में बृहस्पति कुंड और निषादराज चौराहे का होगा लोकार्पण
रामनगरी बुधवार को एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी। इस दिन बृहस्पति कुंड और निषादराज चौराहे का लोकार्पण किया जाएगा। यहां महान संगीतज्ञों की प्रतिमाएं उत्तर-दक्षिण भारत के सांस्कृतिक सेतु का प्रतीक बनेंगी। आगे पढ़ें पूरी जानकारी...
रामनगरी अयोध्या आठ अक्तूबर को एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी। इस दिन यहां केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वित्त मंत्री टेढ़ी बाजार चौराहे स्थित बृहस्पति कुंड का भव्य लोकार्पण करेंगी।
बृहस्पति कुंड अब दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की आस्था का नया केंद्र बनने जा रहा है। यहां दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ये प्रतिमाएं दक्षिण भारत की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित हैं। उत्तर-दक्षिण भारत के सांस्कृतिक सेतु का प्रतीक मानी जा रही हैं।
इसके साथ ही टेढ़ी बाजार चौराहे का नाम बदलकर निषादराज चौराहा कर दिया गया है। यहां निषादराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इसका अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।
राम मंदिर परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें अयोध्या की परंपरा, भक्ति और दक्षिण भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पति कुंड पर सुंदरीकरण का काम पूरा हो चुका है। आठ अक्तूबर को प्रतिमाओं का उद्घाटन वित्त मंत्री करेंगी। आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पुख्ता किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।