{"_id":"6a57989aa1c79161290daf08","slug":"video-mother-of-two-marries-man-10-years-her-junior-in-auraiya-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया में दो बच्चों की मां ने 10 साल छोटे युवक से रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में दो बच्चों की मां ने 10 साल छोटे युवक से रचाई शादी
दो बच्चों की मां ने एक युवक से बुधवार को मंदिर में शादी कर ली, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इन्कार किया है। शादी के बाद दोनों मंसुखपुर चले गए।
थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी रीना देवी (35) दो बच्चों की मां है। उसका काफी समय पहले से गांव मंसुखपुर निवासी दीपू दोहरे (25) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को दोनों ने शादी करने का मन बनाया और के साथ अपनी मर्जी से दुर्गा देवी मंदिर एवं आशा देवी मंदिर में पहुंचे। वहां विधि विधान से दोनों ने शादी कर ली। रीना देवी का एक बेटे पांच व बेटी है। बेटा उनके साथ में था, बेटी की जानकारी वह नहीं दे सकी। बताया जा रहा है कि महिला की ससुराल जालौन स्थित थाना माधव गढ़ क्षेत्र के गांव खिसारी में थी। करीब डेढ़ साल पहले पति की बीमारी से मौत हो गई थी। अपनी इच्छा से मंदिर पहुंचे और सात फेरे लेकर जीवनभर साथ रहने का फैसला किया। इस शादी की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फिलहाल दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है और साथ रहने का निर्णय लिया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।