{"_id":"68d3bba38f334efb3d0aea18","slug":"video-video-amatha-parabhara-matara-satasha-cathara-sharama-bl-saral-kara-vayavasatha-sa-hara-varaga-ka-malga-lbha-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेठी: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा बोले, सरल कर व्यवस्था से हर वर्ग को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमेठी: प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा बोले, सरल कर व्यवस्था से हर वर्ग को मिलेगा लाभ
प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। उन्होंने जगदीशपुर ब्लॉक सभागार में नई कर व्यवस्था को लेकर प्रेस वार्ता कर जीएसटी 2.0 पर विस्तृत जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि नई कर व्यवस्था किसानों, युवाओं, महिलाओं समेत सभी वर्गों के लिए लाभकारी साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जीएसटी दरों को घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद नवरात्र के पहले दिन से पूरे देश में जीएसटी 2.0 लागू हो गया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह बदलाव सरलीकरण और बचत का उत्सव है। अब केवल दो दरें ही रहेंगी। पांच प्रतिशत और अठारह प्रतिशत। इससे छोटे कारोबारियों, मध्यम वर्गीय परिवारों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि नई प्रणाली से कर भुगतान में पारदर्शिता आएगी और उपभोक्ताओं पर अनावश्यक बोझ नहीं पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि पुरानी व्यवस्था में कई तरह की जटिलताएं थीं, जिनसे आम नागरिक को परेशानी होती थी। अब सरल दरों के कारण वस्तुओं और सेवाओं पर कर स्पष्ट रहेगा। इससे न केवल व्यवसायियों को सुविधा होगी बल्कि उपभोक्ताओं को भी सस्ते दामों पर सामान मिलेगा।
मंत्री ने विश्वास जताया कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं को व्यापार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को सरल और पारदर्शी प्रणाली उपलब्ध कराना है, जिससे विकास की रफ्तार तेज हो।
उन्होंने यह भी कहा कि कर प्रणाली का नया स्वरूप देश की आर्थिक मजबूती का आधार बनेगा। व्यापारी और उपभोक्ता दोनों को चाहिए कि वे इसे सहजता से अपनाकर सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।