{"_id":"6a97fa2e0c3fde86db0a68bd","slug":"video-amatha-sata-lkhapal-ka-nalbna-para-bhaugdhaka-sagha-esadaema-karayalya-ka-samana-ka-narabja-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी सिटी: लेखपाल के निलंबन पर भड़का संघ, एसडीएम कार्यालय के सामने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी सिटी: लेखपाल के निलंबन पर भड़का संघ, एसडीएम कार्यालय के सामने की नारेबाजी
अमेठी सिटी: आय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में लेखपाल अरुण त्रिपाठी के निलंबन को लेकर बुधवार को लेखपालों का आक्रोश सामने आ गया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की गौरीगंज तहसील शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आपात बैठक के बाद एसडीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लेखपालों ने निलंबन वापस लेने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
संघ के तहसील अध्यक्ष कुलदीप यादव और मंत्री मनीष कुमार सरोज की ओर से एसडीएम को दिए पत्र में कहा गया कि अरुण त्रिपाठी को आय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में बिना आरोप पत्र दिए निलंबित किया गया है। संघ का दावा है कि संबंधित प्रमाण पत्र जांच के बाद नियमानुसार जारी किया गया था और उसमें कोई त्रुटि नहीं थी। पदाधिकारियों ने एसडीएम पर बैठकों में लेखपालों के प्रति अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए इसे अनुचित बताया।
संघ ने निलंबन 24 घंटे में वापस लेने की मांग की है। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर लेखपाल रेवेन्यू ग्रुप छोड़ देंगे। इसके 10 घंटे बाद भी निलंबन वापस नहीं हुआ तो अतिरिक्त लेखपाल क्षेत्रों का काम नहीं करने और बस्ता जमा करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई जारी रही तो कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि एसडीएम का तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि लेखपालों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो पूरे जिले के लेखपाल कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन के दौरान अरविंद कुमार, त्रिभुवन कुमार, विशाल श्रीवास्तव, गौरव कुमार यादव और अंकिता गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।