{"_id":"6af4a34bf9bca4d648059136","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-at-74-locations-in-akbarpur-ambedkar-nagar-news-c-91-ame1023-168871-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अकबरपुर में 74 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अकबरपुर में 74 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर पालिका तकनीक का सहारा ले रही है। सेफ सिटी योजना के तहत शहर के 74 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अब तक 37 स्थानों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष 37 स्थानों पर लगाने की तैयारी है।
अगले चरण में जलालपुर मार्ग, नेवतरिया, मालीपुर मार्ग, गोहन्ना चौराहा, कृष्णानगर कॉलोनी और इंद्रलोक कॉलोनी समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इससे शहर के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों की निगरानी का दायरा बढ़ेगा।
सीसीटीवी कैमरों से चोरी, छिनैती, विवाद और अन्य आपराधिक घटनाओं की जांच में पुलिस को मदद मिलेगी। घटनाओं से जुड़े फुटेज अहम साक्ष्य के रूप में काम आएंगे। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था की निगरानी करना भी आसान होगा। नगर पालिका के ईओ राजमणि वर्मा ने बताया कि सेफ सिटी योजना के तहत 37 स्थानों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं। शेष स्थानों पर भी कैमरे लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
पालिका कार्यालय में बना कंट्रोल रूम
कैमरों के संचालन और निगरानी के लिए नगर पालिका कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां स्क्रीन भी लगा दी गई है। व्यवस्था को पूरी तरह संचालित करने के लिए जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम के संचालन के लिए दो कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।